Draft:MAHARAJA SATAN PASI(महाराजा सातन पासी)

From Wikipedia, the free encyclopedia

उन्नाव एवं हरदोई के पराक्रमी वीर महाराजा सातन पासी

सातन कोट, जनपद उन्नाव, तहसील के बांगरमऊ क्षेत्र में, उन्नाव से उत्तर, लगभग 51 कि.मी. की दूरी पर, सन्डीला रोड पर सई नदी के किनारे स्थित है। सन्डीला, जो जनपद हरदोई की तहसील है, से होकर सातन कोट जाने पर इसकी दूरी लगभग 20 कि.मी. पड़ती है। सई नदी के तीर होने के कारण इस क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सदैव बनी रहती है। सई नदी जनपद उन्नाव और जनपद हरदोई की सीमा-रेखा है। इस इलाके के चारों ओर पासी जाति के लोगों का बाहुल्य है।

महाराजा सातन पासी के पिता का नाम अभयराज था। अभयराज के सात पुत्रों में राजा सातन पासी सबसे छोटे थे। सातन कोट का वर्तमान किला उनके बड़े भाई श्री सुजान ने बनवाया था। इस कारण प्रारम्भ में यह सुजानगढ़ कहलाता था। बाद में राजा सातन के पराक्रम और राज्य के विस्तार के बाद यह सचान कोट अथवा सातन कोट हो गया।

महाराजा सातन पासी ने न सिर्फ बढ़िया शासन व्यवस्था दी बल्कि अपने राज्य का विस्तार भी किया। उनके पराक्रम से सातन कोट का राज्य उत्तर में खीरी, दक्षिण में पूरे उन्नाव क्षेत्र, पश्चिम में हरदोई की सीमा तक तथा पूरब में महाराजा बिजली पासी के द्वारा शासित राज्यों की सीमा तक फैल गया।

एक विशाल राज्य की संरचना के लिए महाराजा सातन पासी ने अनेंकों किलों का विभिन्न जगहों पर निर्माण कराया। उन्होंने सीमा की सुरक्षा और आन्तरिक व्यवस्था के लिए एक विशाल और प्रभावशाली सेना की स्थापना भी किया।

महाराजा सातन पासी के दो पुत्र थे। एक का नाम श्री त्रिलोक चन्द्र और दूसरे का नाम अभय चन्द्र था। तिलोक चन्द्र ने रायबरेली जिले के तिलोई नगर को बसाया था। तिलोई नाम उन्हीं के नाम पर पड़ा था। अभय चन्द्र ने डोडिया खेड़ा को बसाया था, जो उन्नाव के पुरवा तहसील में है। महाराजा सातन पासी का लखनऊ के पराक्रमी राजा बिजली पासी के साथ बहुत ही मधुर संबद्ध थे।

महाराजा सातन पासी कन्नौज के राजा जयचन्द के समकालीन थे। राजा जयचन्द का राज्य सन् 1170 ई. से लेकर सन् 1194 ई. तक था। इतिहासकार यह मानते हैं कि राजा सातन पासी का राज्य सन् 1150 ई. से सन् 1202 ई. के मध्य था।

महाराजा सातन पासी एक स्वतंत्र राजा थे। उन्होंने अपने पराक्रम और कार्य कुशलता के आधार पर अपने राज्य का बहुत विस्तार कर लिया था। कन्नौज के क्षत्रिय राजा जयचन्द उनके बढ़ते प्रभाव से ईष्र्या भाव रखने लगा। उसने राजा सातन पासी को संदेश भेजा कि वे उसकी अधीनता स्वीकार कर लें और उसे कर देना प्रारम्भ कर दें। स्वाभिमानी राजा सातन पासी ने जयचन्द की अधीनता स्वीकार करने और किसी प्रकार का कर देने से साफ मना कर दिया। अंग्रेज विद्वान आर. वी. रसेल ने अपनी Tribes and Castes of the Central Provinces of India " वाल्यूम IV के पृष्ठ 380-383 पर लिखा है कि, " All through Oudh, Mr Crook states, They have tradition that they were Lords of the country, and that their Kings rogued in the district of Khiri, Hardoi and Unnao. Ramkot (Satankot) where the town of Bangermau in Unnao now stands is said to have been one of their chief strongholds. The last of the Pasi Lords of Ramkot (Satankot) Raja Sathar (Raja Satan) threw off his allegiance to Kanauj and refused to pay tributes."

कन्नौज नरेश जयचन्द नें एक विशाल सेना राजा सातन पासी को पराजित करने के लिए भेजी। महाराजा सातन पासी ने अपने राज्य और जनता की सुरक्षा के लिए आतातायी को पराजित करने के उद्देश्य से अपनी ओर से भी एक विशाल सेना जंग के मैदान में उतारा। दोनों सेनाओं के मध्य घमासान युद्ध हुआ। अन्त में कन्नौज के राजा जयचन्द की सेनाओं की करारी हार हुई। हारी हुई सेना कन्नौज की ओर पलायन कर गयी। कुछ इतिहासकार इस मत के है कि सचान कोट की इस लड़ाई में कन्नौज नरेश जयचन्द का पुत्र हरीशचन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। जिनकी बाद में कन्नौज में मृत्यु हो गयी।

इस भयानक पराजय से राजा जयचन्द बिलकुल बौखला गया। उसने ऐन-केन-प्रकरेण राजा सातन पासी को हराने एवं उनके राज्य को तहस-नहस करने की ठान ली। शीघ्र ही उसको अवसर भी मिला। महोबा के परमाल वंश के शासकों ने आल्हा एवं ऊदल नामक मशहूर लड़ाकों को अपने राज्य से निकाल दिया। कन्नौज के राजा जयचन्द ने उनको अपने यहां शरण दिया।

उसने आल्हा एवं ऊदल को यह आश्वासन दिया कि यदि वो राजा सातन पासी को पराजित कर दें तो वह उनको मालामाल कर देगा। उसने आल्हा एवं ऊदल को यह भी कहा कि कन्नौज की सेना उनके अधीन इस अभियान में रहेगी। आल्हा एवं ऊदल जिन्हें “वानापार हीरोज” के रूप में जाना जाता है अपनी बहादुरी और युद्ध कौशल के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने एक बड़ी सेना के साथ राजा सातन पासी के राज्य पर हमला कर दिया। राजा सातन पासी और कन्नौज की सेनाओं के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ।

अधिकांश विद्वान यह बात मानते हैं कि सन्डीला के गांजर के मैदान में दोनों ही सेनाओं के मध्य घमासान युद्ध हुआ। जिसमें राजा सातन पासी के सेनाओं की जीत हुई थी। कुछ विद्वान इस मत के हैं कि दिल्ली के बादशाह कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपने विश्वासपात्र सेनापति मुहम्मद बखतियार खिलजी के नेतृत्व में एक विशाल सेना राजा सातन पासी को हरा कर उनके राज्य पर कब्जा करने हेतु भेजा था। सन्डीला के मैदान (गांजर) में राजा सातन पासी और दिल्ली के बादशाह की सेनाओं के मध्य जबरदस्त युद्ध हुआ। इस लड़ाई में दिल्ली की सेनाओं का पलड़ा भारी पड़ा और अन्तोगत्वा महाराजा सातन पासी ने अपने राज्य एवं जनता की सुरक्षा हेतु लड़ाई लड़ते-लड़ते अपने को बलिदान कर दिया।

References[edit]