Jump to content

User:सुभाष यदुवंश/sandbox

From Wikipedia, the free encyclopedia

सुभाष यदुवंश
विधायक
(विधान परिषद सदस्य, स्थानीय निकाय)
Assumed office
12 अप्रैल 2022
Constituencyसंत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर,
बस्ती, उत्तर प्रदेश
Personal details
Bornसन् 1976 (1976)
कचनी, बस्ती जिला,
उत्तर प्रदेश , भारत
Nationalityभारत
Political party भारतीय जनता पार्टी
Relationsस्व० कमला प्रसाद यादव (पिता)
स्व० दुर्गावती देवी यादव (माता)
Alma materबैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B. Tech.)
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर]]
Occupationराजनीतिज्ञ
Professionएम० एल० सी०
Websitehttp://www.subhashyaduvansh.com/


सुभाष यदुवंश एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश बस्ती मंडल से विधान परिषद (स्थानीय निकाय) के निर्वाचित सदस्य और भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री हैं।


प्रारंभिक जीवन

[edit]

सुभाष यदुवंश का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जिला बस्ती के ग्राम- कचनी में सन् 1976 को एक सामान्य यादव किसान परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम श्री कमला प्रसाद यादव एवं माता का नाम श्रीमती दुर्गावती देवी यादव है। प्रारंभिक शिक्षा गाँव के प्राइमरी पाठशाला से करने के बाद सरस्वती शिशु मंदिर बस्ती जनपद में हुई। इन्होनें बी. टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्यूनिकेशन्स) वर्ष 2000 में मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से प्राप्त किया। वर्ष 2002 में दिल्ली में आइ.ई.एस अकादमी नामक संस्थान की स्थापना की जो IES, GATE और PSU’s की तैयारी का लम्बे समय तक देश का सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान रहा। जिससे निकले हजारों छात्र इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित सस्थानों में कार्यरत होकर देश की सेवा कर रहें हैं ।

राजनीतिक सफ़र

[edit]

प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर बस्ती से होने के कारण किशोर अवस्था से ही राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् तथा विचार परिवार के संपर्क में विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों में निरंतर सक्रियता रही । वर्ष 1992 से 2002 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में विद्यालय प्रमुख, तकनीकी शिक्षा विद्यार्थी परिषद् (TSVP) के प्रांत संयोजक सहित विभिन्न दायित्यों का निर्वहन किया। 2006 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रिय पदाधिकारी के रूप में कार्य किया। इस दौरान युवा मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख सहित विभिन्न दायित्वों पर कार्य किया। वर्ष 2013 से 2015 तक शिक्षण संस्थान सदस्यता प्रमुख, "YES I AM 18" जैसे विभिन्न अभियानों का कुशलता पूर्वक नेतृत्व करते हुए 12 जुलाई 2016 को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रदेश मंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ। 9 फरवरी 2018 को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व प्राप्त हुआ जिसमें 104 कार्यक्रमों द्वारा पूरे राष्ट्रीय पटल पर युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश की छवि को अग्रणी पंक्ति में स्थापित किया I 22 अगस्त 2020 को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पुनः प्रदेश मंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ I 20 मार्च 2022 को विधान परिषद् बस्ती मंडल से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बने और 12 अप्रैल 2022 को चुनाव जीतकर विधान परिषद के सदस्य बने। 26 मार्च 2023 को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रदेश महामंत्री भाजपा का दायित्व प्राप्त हुआ। वर्तमान में प्रदेश महामंत्री के साथ-साथ भाजपा पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी के दायित्व पर सुशोभित कर रहे है ।


ग्रहित पदभार

[edit]

1. राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा- वर्ष 2006 से 2013

2. प्रभारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा (उत्तराखंड)

3. राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा

4. प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश- वर्ष 2016

5. प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश- वर्ष 2018 से 2021

6. प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश- वर्ष 2020

7. विधान परिषद् सदस्य- 2022

8. प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश- वर्ष 2023


व्‍यावसायिक उपलब्धि

[edit]

संस्थापक चेयरमैन - आई.ई.एस अकेडमी, नई दिल्ली की स्थापना 2002 में की जो IES, GATE और PSU’s की तैयारी का लम्बे समय तक देश का सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान रहा है।


[edit]

References

[edit]

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/gorakhpur-city-up-mlc-election-2022-results-bjp-subhash-yaduvansh-won-from-basti-defeated-sp-candidate-santosh-yadav-by-a-huge-margin-22620589.html

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-newly-appointed-bjp-state-minister-subhash-yaduvansh-meets-chief-minister-yogi-adityanath-20699661.html

https://www.patrika.com/azamgarh-news/bjp-leader-subhash-yaduvansh-will-get-big-responsibility-in-azamgarh-3355328

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/basti/bjp-made-subhash-yaduvansh-mlc-candidate-basti-news-gkp4306137130

https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/gangapar/story-bjp-yuva-morcha-is-the-world-s-largest-organization-subhash-yaduvansh-2367130.html

https://avadhkiaawaz.com/local-news/bjp-yuva-morcha-ki-baithak-sampann/

https://www.iesacademy.com/director_message.php