Jump to content

User:Apnafilms/sandbox

From Wikipedia, the free encyclopedia

महेंद्र प्रसाद सिंह (जन्म 31 जनवरी 1952) हिंदी-भोजपुरी के लेखक एवं नाटककार हैं । वे उन साहित्यकारों में से हैं जिन्होंने पब्लिक सेक्टर में काम करते हुए भोजपुरी की लोकप्रयता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया। रंगमंच के निर्माण, निर्देशन, अभिनय, लेखन, संकेत आदि के सम्बन्ध में आपको विशेष सफलता मिली है। आपने स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के केंद्रीय विप्पनण संगठन के उत्तरी क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक प्रभारी के पद से स्वैच्छिक सेवा निवृति 30 सितम्बर 2001 को ली थी।

जीवन परिचय

[edit]

महेंद्र प्रसाद सिंह का जन्म जन्म 31 जनवरी 1952 को भारत में बिहार के जिला भोजपुर के चाँदी नामक एक छोटे से गाँव में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा गाँव मे ही हुई। चाँदी के माहौल और रंगमंच से जुडाव ने आरंभ से ही रंगमंच की तरफ़ आपका ध्यान आकृष्ट किया। पिता स्व. बाबू गोविन्द सिंह शिक्षक थे और माता स्व. जोन्हा देवी गृहणी।  सादा जीवन उच्च विचार पर चलनेवाले बाबू गोविन्द सिंह ने बच्चों को ईमानदारी और मेहनत के गुण दिए। उच्च शिक्षा में महाराजा कॉलेज से बीएससी और पटना लॉ कॉलेज से एलएलबी हुई। उसके बाद IGNOU से PGDJMC और IGNOU से ही MSW की शिक्षा हासिल की।  

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में 1975 में सीनियर ऑपरेटिव ट्रेनी (SOT) के रूप में ज्वाइन किया। 1983 ई में मैनेजमेंट ट्रेनिंग एडमिनिस्ट्रेशन में चयनित हुए। टाउन एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में सीनियर लैंड एंड एस्टेट अफसर के पद पर लगभग 10 साल कार्य करने के बाद तबादला होकर दिल्ली आ गए। दिल्ली में केंद्रीय विप्पनण संगठन के उत्तरी क्षेत्र के उप मुख्य कार्मिक प्रबंधक प्रभारी के पद से स्वैच्छिक सेवा निवृति 30 सितम्बर 2001 को ली।

नाट्य जीवन

[edit]

बड़े भाई डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में बचपन से नाटक करने का मौका मिलता रहा। घर में कला और साहित्य का बोलबाला था इसलिए इसके प्रति आकर्षित होना लाज़मी था। छोटे-छोटे किरदारों के अभिनय से शुरू हुआ सिलसिला निर्देशन तक पहुंचा। उसके बाद तो पीछे मुद कर देखने की नौबत ही नहीं आई। पटना लॉ कॉलेज में ही कई कार्यक्रमों में एकल प्रस्तुति देते रहे। उसके अलावा आकाशवाणी पटना के नाटकों में भी सक्रीय भूमिका निभाते रहे।

माँ-बाबूजी के संस्कारों ने माँ-मातृभूमि-मातृभाषा से लगाव बनाये रखा और भोजपुरी रंगकर्म चलता रहा। यही कारण था की नौकरी में तमाम व्यस्तताओं के बावजूद भी  नाट्यकर्म रुका नहीं। बोकारो में भी नाट्य यात्रा अनवरत चलती रही। दिल्ली में आने के बाद जेएनयु के छात्र सूरज देव जी के मदद से मंडली बनाई गई और फिर यहाँ भी 1994 से नाट्ययात्रा शुरू हुई। बिरजू के बियाह , लूटकी बाबा के रामलीला, कचोट और बसमतिया चाउर जैसे नाटक समकालीन शीर्ष नाटकों में शामिल हो गए थे ।

उपलब्धियां  

[edit]
  • संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से, गुरु शिष्य परम्परा के तहत, गुरु के रूप में मान्यता प्राप्त।
  • विदेशी प्रशिक्षुओं को, भोजपुरी नाट्य अध्यापन व प्रशिक्षण हेतु, बतौर निदेशक रंगश्री, ICCR के पैनल में शामिल।
  • ”भाषा अध्यापन में लोक नाटक की भूमिका“ पर एन.सी.आर.टी. के विशेषज्ञ।
  • ”सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन संचार“ तथा ”आपसी बातचीत का हुनर विकास में नाटक की भूमिका“ पर यूनिसेफ, बिहार के विशेषज्ञ।
  • भोजपुरी कला व संस्कृति के विकास हेतु बतौर विशेषज्ञ/प्रशिक्षक, भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन, कला एवं संस्कृति मंत्रालय, मॉरीशस गणराज्य के निमंत्रण पर, 21 दिवसीय (3 अगस्त 2017 से 23 अगस्त, 2017 तक) प्रशिक्षण आयोजित।
  • 1972 से आकाशवाणी पटना आ 1993 से आकाशवाणी दिल्ली के नाट्य  कलाकार।
  • कई टीवी सीरियल एवं फिल्मन में अभिनय।
  • कई डक्यू ड्रामा, लधु फिल्म में पटकथा लेखन, निर्देशन और अभिनय।
  • नाट्य, संचार, प्रबंधन, उद्यमिता एवं कौशल विकास संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ।
  • दिल्ली स्थित कई प्रबंधन संस्थान में विजिटिंग फैकल्टी (2002- 2010)
  • ग्वालियर IITTM में विजिटिंग फैकल्टी .


नाटक

[edit]
  • प्रकाशित नाटकः           ”बिरजू के बिआह“ (हास्य व्यंग्य), ”कचोट“ और ”बसमतिया चाउर“।
  • अप्रकाशित नाटकः ”लुटकी बाबा के रामलीला“(हास्य व्यंग्य), ”बबुआ गोबरधन“(हास्य व्यंग्य) ”लाचारी ब्रह्मचारी“(हास्य व्यंग्य), ”दरोगा जी वाह वाह“(हास्य व्यंग्य),”पहरुआ“।
  • एकांकी/लघुनाटकः        ”माइंडसेट“(हास्य व्यंग्य), ”बरतुहारी“ (हास्य व्यंग्य), ”पेटबथी“(हास्य व्यंग्य) और 18 नुक्कड़ नाटक।

उपरोक्त सब नाटक के हिन्दी रूपांतरण के अलावे दो मूल हिन्दी नाटक ”महिला प्रतीक्षालय“, ”खुदा ना खास्ता“ एवं ”जय गिरगिट महाराज“ के लेखन और मंचन। मुंशी प्रेमचन्द की कहानी ”वैर का अंत“ का भोजपुरी नाट्य रूपांतरण। कई पत्र-पत्रिकाओं में भोजपुरी और हिन्दी में व्यंग्य, कविता, लघु कथा और कहानी प्रकाशित।

सम्मान व पुरस्कार

[edit]

”बिहार सम्मान-2015“ - भोजपुरी नाटकों के माध्यम से जन जागृति और समाजिक विकास में योगदान के लिए, दिल्ली सरकार द्वारा।

"पं राहुल सांकृत्यायन सम्मान -2016" - हेलो भोजपुरी राष्ट्रिय पत्रिका द्वारा   

”द ग्रेट सन आफ इण्डिया-2013“ - ऑल इण्डिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स दिल्ली द्वारा,

”भिखारी ठाकुर सम्मान-2009“, - भोजपुरी पंचायत द्वारा

”बिहारी अस्मिता सम्मान-2009“ - बिहारी हेल्प लाइन द्वारा,

”वीर कुँअर सिंह कला एवं संस्कृति सम्मान-2009“ - वीर कुँअर सिंह फाउण्डेशन द्वारा,

”भोजपुरी भूषण-2001“, - विश्व भोजपुरी सम्मेलन द्वारा

”महंथलाल दास सम्मान - 2002“, - अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन द्वारा

”जगन्नाथ सिंह पुरस्कार“ आदि से सम्मानित।