Jump to content

User:Nomeshwer Sharma/sandbox

From Wikipedia, the free encyclopedia
Kamru Nag

हिमाचल प्रदेश यहां स्थित बहुत से प्रसिद्ध मंदिरों के लिए जाना जाता है| हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है| यहां पर बहुत से देवी देवताओं के मंदिर है| जिनमें से एक है कमरुनाग| यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्थित है| यह मंदिर यहां चमत्कार और कलाओं के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है अपितु यह मंदिर के सामने स्थित झील के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है| यह झील कमरूनाग झील के नाम से जानी जाती है| यह हिमाचल प्रदेश की बड़ी झीलों में से एक है| कमरूनाग देवता को वर्षा का देवता भी कहा जाता है| कमरू नाग देवता जी का मंदिर मंडी जिले के कमराह नामक गांव में स्थित है| यह मंदिर चारों दिशाओं से बहुत घने जंगलों से घिरा है| यह मंदिर बहुत ऊंचाई पर स्थित है जिसके कारण यह स्थान बर्फ से काफी महीने ढका रहता है|

कमरूनाग झील और मंदिर हिमाचल प्रदेश के जाने माने मंदिरों में से एक है| इसका नाम सिर्फ झील और मंदिर के लिए ही नहीं है बल्कि यह प्रति वर्ष यहां होने वाले मेले के लिए भी प्रसिद्ध है| यह मेला प्रतिवर्ष 14 या 15 जून को होता है| यह हिंदू कैलेंडर के हिसाब से 1 तारीख को होता है और हिमाचली भाषा मैं इस दिन को साजा कहा जाता है| इस मेले के दौरान हिमाचल से ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी बहुत से श्रद्धालु ऊंची चढ़ाई चढ़कर कमरूनाग का दर्शन पाने आते हैं| यूं तो इस मंदिर को जाने के लिए काफी रास्ते हैं जिनमें से एक मंडी से 60 किलोमीटर की दूरी में स्थित रोहंडा नामक स्थान से शुरू होता है| रोहंडा से पत्थरों के बीच सीधी चढ़ाई लगभग 8 किलोमीटर चढ़ने के बाद श्रद्धालुओं को अपनी मंजिल अपना मुकाम और कमरूनाग जी का दर्शन हासिल होता है| यह चढ़ाई चढ़ने में सामान्य रूप से 3 घंटे पैदल चलना पड़ता है|

Read More